ePaper

महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में महिला जनाधिकार मंच का प्रदर्शन

Updated at : 18 Aug 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में महिला जनाधिकार मंच का प्रदर्शन

हत्या के विरोध में महिला जनाधिकार मंच का प्रदर्शन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़

महिला जनाधिकार मंच के तत्वावधान में रविवार को सुभाष चौक के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की केंद्रीय अध्यक्ष मधु गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीएस सह महिला रोग विशेषज्ञ डॉ गीता सिन्हा मानकी ने कहा कि कोलकाता की प्रशिक्षु चिकित्सक की हत्या हुई है. सरकार महिला चिकित्सक के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा सुनिश्चित कराये. उन्होंने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने को कहा. खास तौर पर महिला चिकित्सक पेशे के कारण हिंसा की चपेट में आती हैं. उन्हें बेहतर सेवा देने के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जाये. कोलकाता की घटना से पूरा देश स्तब्ध है. देश महिला चिकित्सक के इंसाफ की मांग कर रहा है. मधु गुप्ता ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला हैं. उनके शासन में महिला चिकित्सक की हत्या हुई है. मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. महिलाओं ने सरकार के खिलाफ व महिला के हत्यारों को सख्त सजा दिलाने को लेकर नारेबाजी की. महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. धरना कार्यक्रम में नूतन ठाकुर, प्रतिमा सेन गुप्ता, पन्ना देवी, शकुंतला देवी, सुमन कुमारी, वीणा देवी, रूपांजली शर्मा, राधिका देवी, गोमती देवी, रेणु देवी, मुनिया देवी, मनीषा तिवारी, काजल कुमारी, रूबी गोस्वामी, रीता, कांति देवी, प्रियंका देवी, देवंती देवी, सुजाता देवी, नीलमनी मुनी, रूमा वर्मा, बबीता देवी, ममता राय, प्रमिला देवी, दीपा बनर्जी, रामा मिश्रा, अनिता देवी, पिंकी देवी, ममता देवी, सीमा प्रकाश, साक्षी शर्मा शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola