हाथियों ने मकान तोड़ा और फसलों को किया बर्बाद
Published by :SAROJ TIWARY
Published at :23 Jul 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन

हाथियों ने मकान तोड़ा और फसलों को किया बर्बाद
विज्ञापन
गोला. गोला वन क्षेत्र की सुतरी पंचायत के धोरधोरिया टोला में मंगलवार की रात हाथियों ने अरुण बेदिया के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. मकान में रखे अनाज को खा गये. संजय महतो, परमेश्वर महतो, कौलेश्वर मांझी, शंकर मांझी, धर्मेंद्र बेदिया और सोमाय मांझी के खेतों में तैयार धान के बिचड़ा को हाथियों ने बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि धान की खेती साल में एक बार होती है, लेकिन बिचड़ा बर्बाद होने से धान की खेती करने में परेशानी होगी. ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी वन विभाग से हाथियों के क्षेत्र में आने की सूचना दी गयी थी. ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम नहीं उठाया गया है. मुखिया सतीश कुमार ने नुकसान का जायजा लिया एवं वन विभाग के पदाधिकारियों से सुरक्षा एवं क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




