चोपादारू गांव के पास पहुंचा हाथी, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन
चोपादारू गांव के पास पहुंचा हाथी, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

चोपादारू गांव के पास पहुंचा हाथी, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र के चोपादारू गांव के पास गुरुवार शाम में हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथी को गांव के पास खेतों और जंगलों में घूमते हुए देखा गया. इसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया. वनकर्मियों ने लोगों से हाथी के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बना कर रखने को कहा है. उन्होंने बताया कि हाथी संभवतः अपने झुंड से बिछड़ गया है. भोजन व पानी की तलाश में गांव की ओर भटक आया है. वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी है. उसे सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौटाने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों को रात के समय खेतों की ओर नहीं जाने और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की गयी है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola