रसोइया संघ की हड़ताल शुरू, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था चरमरायी

Updated:
विज्ञापन

रसोइया संघ की हड़ताल शुरू, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था चरमरायी

विज्ञापन

गिद्दी स्कूल में बांटी गयी बिस्किट, शिक्षकों ने संभाली रसोई, बच्चों ने साफ किये बर्तन गिद्दी. अपनी मांगों के समर्थन में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इसके कारण विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था चरमरा गयी है. वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गिद्दी के एक विद्यालय में बच्चों के बीच बिस्किट का वितरण किया गया. कई विद्यालयों में शिक्षकों ने रसोई संभाली. बच्चों को बर्तन साफ करते देखा गया. हड़ताल को सफल बनाने के लिए कई रसोइया गिद्दी व डाड़ी विद्यालय पहुंचीं. रसोइया ने रसोई घर में तालाबंदी कर दी. हालांकि, कुछ रसोइया हड़ताल पर नहीं थीं. हड़ताल पर गयी रसोइया का कहना है कि सरकार हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. वह वादाखिलाफी कर रही है. रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व कोषाध्यक्ष अनिता देवी केशरी ने कहा कि न्यूनतम वेतन, स्थायीकरण, इपीएफ, पेंशन स्कीम, 10 लाख नि:शुल्क बीमा लागू करने सहित सात सूत्री मांगें शामिल हैं. कई बार ज्ञापन देने और आश्वासन के बाद भी हमारी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इसके कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 फरवरी को अधिकार महासभा तथा 20 फरवरी से झारखंड विधानसभा के समक्ष बजट सत्र तक धरना -प्रदर्शन किया जायेगा. अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मध्याह्न भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. अभिभावकों ने भी इस पर चिंता जतायी है और समाधान की मांग की है. स्थिति पर रखी जा रही है नजर : डाड़ी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय राम ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालयों में वैकल्पिक मध्याह्न भोजन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है. उनके निर्देश का यहां पालन किया जा रहा है. हड़ताल में आशा देवी, मंजू देवी, यशोदा देवी, पुष्पा देवी, कुंती देवी, शहजादा परवीन, सुलेखा देवी सहित डाड़ी प्रखंड की रसोइया शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola