‘सबकी योजना, सबका विकास’ के तहत पतरातू में प्रशिक्षण, पंचायत विकास की तैयार होगी नई रूपरेखा
फोटो फाइल 20 पतरातू-1 दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पतरातू प्रखंड में सबकी योजना, सबका विकास के तहत जीपीएफटी सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करना सिखाया गया।
पतरातू: पतरातू प्रखंड सभागार में सबकी योजना, सबका विकास के अंतर्गत जीपीएफटी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी देना रहा. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत की जरूरतों व समस्याओं के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई.
आपके शहर में
प्रशिक्षण के पहले दिन ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत की वर्तमान स्थिति और प्रमुख समस्याओं का आकलन, ग्रामीणों की जरूरतों व प्राथमिकताओं की पहचान, महिला, गरीब, दिव्यांग, बुजुर्ग व वंचित वर्गों की भागीदारी व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.
दूसरे दिन पंचायत की जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने, उपलब्ध सरकारी योजनाओं और संसाधनों से योजनाओं के समन्वय, ग्राम सभा के माध्यम से सुझाव लेने व विकास योजना तैयार करने व उसकी निगरानी की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. साथ ही सभी की भागीदारी से पारदर्शी एवं जरूरत आधारित पंचायत योजना बनाने पर जोर दिया गया. दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन भी हुआ.
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया किशोर कुमार महतो, भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, सांकुल मुखिया सुमन भारती, शाह कॉलोनी मुखिया अजित कुमार, हफुआ मुखिया सारो देवी, तालाटांड मुखिया रीझन देवी, परमानंद, राजीव, गणेश कुमार ठाकुर, विनोद कुमार महतो उपस्थित थे. प्रशिक्षण देने वालों में मुख्य रूप से मुखिया संदीप उरांव, विकास कुमार, अनिल कुमार व ओम प्रकाश कुमार शामिल थे. इसके अलावा पंचायत के वार्ड सदस्य, जलसहिया, सेविका, जेएसएलपीएस के महिला, पंचायत सचिव व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए