राजीव गांधी की जयंती पर गोला में कांग्रेस का कार्यक्रम, आधुनिक भारत के सपने को किया याद
फोटो फाइल : 20 गोला 01- मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
गोला: गोला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सोनी ने की. मौके पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम में मध्य मंडल क्षेत्र के प्रभारी अमित कुमार महतो विशेष रूप से मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ शिक्षा व पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किये. उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति से जोड़ने तथा भारत को आधुनिक राष्ट्र बनाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया.
उनके विचार और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे. राजीव गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया.
मौके पर राजेश केवट, अब्दुल लतीफ, विजय करमाली, गुड़िया देवी, मोहित कुमार महतो, मोतिलाल महतो, सुषमा देवी, चांदनी कुमारी, गौरी देवी, रविशंकर प्रसाद, मुकुंद कुमार महतो, लक्ष्मण हजाम, विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए