गोला के पूर्व सरपंच रतिराम विश्वकर्मा का निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 18गोला,01- मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड के मगनपुर गांव के पूर्व सरपंच रतिराम विश्वकर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लंबे समय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे और समाज सेवा में सक्रिय थे. उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के मगनपुर गांव निवासी और पूर्व सरपंच रतिराम विश्वकर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया. वह करीब 70 वर्ष के थे. बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से लकवा से पीड़ित थे और तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया.

विज्ञापन

रतिराम विश्वकर्मा अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

रतिराम विश्वकर्मा लंबे समय तक सामाजिक जीवन से जुड़े रहे. वह जीवनभर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) से जुड़े रहे और समाज सेवा के कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी. पूर्व सरपंच के रूप में उन्होंने पंचायत क्षेत्र के लोगों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायी. ग्रामीणों ने उनके निधन को सामाजिक क्षेत्र के लिए क्षति बताया.

उनके निधन पर कांग्रेस नेता बजरंग महतो, प्रमुख गीता देवी, मुखिया नुरुल्लाह अंसारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार, हेमंत करमाली, दिलीप करमाली, लखी करमाली, सिद्धेश्वर करमाली, खेदन करमाली, जनक करमाली, रोग करमाली, चंद्रमोहन करमाली, बाल गोविंद करमाली, राजू करमाली और राधे राम करमाली समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola