गैस मिलने में विलंब होने पर महिला ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
गैस मिलने में विलंब होने पर महिला ने किया हंगामा

गैस मिलने में विलंब होने पर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन

:::लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा, तो पत्थर से मारने का किया प्रयास भुरकुंडा. शीन गैस एजेंसी भुरकुंडा में गैस नहीं देने के कारण एक महिला गुस्से में आ गयी. उसने एजेंसी के कर्मियों पर पत्थर चलाने का प्रयास किया. हालांकि, अन्य लोगों की तत्परता के कारण महिला ऐसा नहीं कर सकी. सूचना पर भुरकुंडा पुलिस भी पहुंची. महिला को समझा कर शांत किया गया. बताया गया कि महिला ने एजेंसी जाकर कहा कि उसके घर में गैस नहीं है, उसे अविलंब गैस दिया जाये. इस पर एजेंसी कर्मियों ने गैस बुकिंग का स्टेटस मांगा. बुकिंग 13 मार्च को हुई थी. इसके बाद महिला को कतार में लग कर अपनी बारी की प्रतीक्षा करने को कहा गया. यह बात महिला को नागवार गुजरी. उसने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, भीड़ को देखते हुए बाद में पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण हुआ. इधर, एजेंसी के मुख्य संचालक शाहनवाज जमील ने बताया कि महिला को गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया है. लोग संयम रखें व बुकिंग के बाद अपनी बारी का इंतजार करें. गैस की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola