पतरातू में भक्तिमय माहौल में मना गणेश उत्सव
स्थापित प्रतिमा व श्रद्धालू | Prabhat Khabar Network
पतरातू और आसपास के इलाकों में गणेश उत्सव का माहौल भक्तिमय रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. स्थानीय सदस्यों ने उत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.
पतरातू. पतरातू एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को गणेश उत्सव हर्षोल्लास व भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. पतरातू बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की गयी.
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. पतरातू स्थित गणेश उत्सव को सफल बनाने में सौरभ सेठ, राजेश साव, धर्मेंद्र कुमार, अजय साव, गुड्डू कुमार, बबलू कुमार, भोलू चौरसिया, अनिल साव, अभिषेक कुमार, गौरीशंकर, कृष्ण कुमार, पवन साव, छोटू साव, अफरोज, शुभम गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए