गणेश राम ओके: गोला क्षेत्र में धूमधाम से मना गणपति महोत्सव
पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ.
गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया. पूजा पंडालों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था.
शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. डभातू में गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजा में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. कुम्हरदगा, बीएस रोड गोला समेत अन्य स्थानों पर भी गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. आयोजन समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए