ePaper

..कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ

Updated at : 17 Apr 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
..कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ

जयनगर ठाकुर टोला में पांच दिवसीय श्री राम सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ. यज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

17बीएचयू0005-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु. पतरातू. जयनगर ठाकुर टोला में पांच दिवसीय श्री राम सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ. यज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालु कुम्हार टोली से लेकर शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नलकारी नदी पहुंचे. नदी से कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे. कलश यात्रा में 551 महिला श्रद्धालु शामिल थीं. आचार्य सत्येंद्र पाठक ने बताया कि आज पंचांग पूजन किया गया है. पांच दिनों तक देवी-देवताओं की पूजा होगी. जिसमें भगवान शंकर, नंदी, बजरंगबली, राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा होगी. कलश यात्रा में क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी, मुखिया गिरिजेश कुमार, अशोक पाठक, चंदन कुमार सिन्हा, बृजेश सिंह, वीरमोहन मुंडा, धरमु ठाकुर, दशरथ ठाकुर, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, ननकु मुंडा, लखन ठाकुर, कार्तिक मुंडा, मुखिया हीरा देवी, विजेंद्र मुंडा प्रमुख रूप से शामिल थे. ..लइयो में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली गयी कलश यात्रा फोटो 17 केदला 01 कलश यात्रा में शामिल लोग केदला. स्थानीय लइयो के ढोठाटांड़ में नौ दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को यज्ञ कमेटी के द्वारा कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. इस मौके में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर यज्ञ परिसर से पैदल चलकर चुटूआ व बोकारो नदी के संगम पर पहुंचा. गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम, हर हर महादेव, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि के जयकारा लगा रहे थे. भक्ति वातावरण के कारण कोयलांचल भक्तिमय हो गया. वहीं दोनों नदी के संगम के पवित्र जल से स्नान के पश्चात पुरोहित द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कराया गया. इसके बाद पवित्र जल लेकर श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां पर विधिवत रूप से यज्ञाचार्य राकेश कुमार पांडेय द्वारा पूजा-अर्चना करायी गयी. इसके बाद पंचाग पूजन, आचार्यवरण के बाद मंडप प्रवेश किया गया. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू के विधायक तिवारी महतो व जिप सदस्य भोला तुरी, जदयू के प्रदेश सचिव राजू महतो, मुखिया मदन महतो शामिल थे. इस अवसर पर अध्यक्ष चितरंजन महतो, सचिव रमेश महतो, कोषाध्यक्ष गंगाराम महतो, बसंत महतो, जगमोहन महतो, जयनाथ महतो, बाबूलाल महतो, तिलक मास्टर, संतोष मास्टर, मेघलाल महतो, नरेश काली, बैजू महतो सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola