श्मशान घाट की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

श्मशान घाट की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
पतरातू : पतरातू प्रखंड के तालाताड़ पंचायत के ग्राम पलानी में श्मशान घाट की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोगों द्वारा उक्त जमीन पर खेती का प्रयास किया जा रहा था इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी.
मारपीट में पलानी गांव के दर्जनों लोग घायल हुए हैं. मारपीट की सूचना मिलते ही पतरातू थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को थाना ले आये. इसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्रखंड चिकित्सालय ले गयी.
घायलों में रमेश महतो, राजेश महतो,सुरेश महतो, जगदीश महतो,करुणा महतो,चरण महतो, फुलेश्वर महतो, राजेश महतो,राजेंद्र महतो, प्रभात महतो समेत अन्य शामिल हैं. मारपीट की घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




