रामगढ़ में गजराज का आतंक, 60 साल के बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला

Updated at : 05 Mar 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
इसी जगह पर गजराज ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

इसी जगह पर गजराज ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Elephant Terror In Ramgarh: रामगढ़ में जंगली हाथी की चपेट में आने से एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गयी है. ग्रामीणों ने इसके पीछे की वजह वन विभाग की लापरवाही को बताया है.

विज्ञापन

रामगढ़, सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार (रजरप्पा) : रामगढ़ के रजरप्पा में जंगली हाथियों का आतंक देखने मिला. बुधवार को कोईहारा गांव में गजराज ने एक 60 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान मेघनाथ मुंडा के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने इसके पीछे की घटना जिम्मेवार वन विभाग को बताया है. गांव के लोगों को कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही ये सब हुआ.

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह अचानक गांव में जंगली हाथियों का झुंड आ धमका. इस दौरान मृतक मेघनाथ अपने मवेशियों के लिए पत्ता लाने बाहर निकला था. हाथियों के झुंड को देखकर वह भागने लगा. इस दौरान वह एक हाथी के चपेट में आ गया. हाथी ने उसके सिर को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Shahzadi Case Dubai: दुबई में शहजादी को कैसे दिया गया मृत्युदंड, फांसी या फिर कुछ और?

बीते कई दिनों से आसपास के इलाकों में विचरण कर रहे हैं हाथी

ग्रामीण बताते हैं कि जंगली हाथियों का झुंड बीते कई दिनों से आसपास के इलाके में विचरण कर रहा था. इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उनका कहना है कि समय रहते अगर वन विभाग सक्रिय रहता तो ये घटना नहीं होती. बुजुर्ग की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक वन विभाग की ओर से मुआवजा देने का कोई ऐलान नहीं किया गया है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola