पांच मार्च को रौनक की होनेवाली थी सगाई, सड़क दुर्घटना में हो गयी मौत
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 10 Feb 2026 11:38 PM
पांच मार्च को रौनक की होनेवाली थी सगाई, सड़क दुर्घटना में हो गयी मौत
:::पीवीयूएनएल प्लांट में मजदूर के रूप में कार्यरत था युवक. पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रौनक कुमार साह के रूप में हुई. बताया जाता है कि रौनक की पांच मार्च को सगाई होने वाली थी. वह निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट में लॉयल टेक कंपनी के अंतर्गत सीएचपी ऑपरेशन मैनपावर में मजदूर के रूप में कार्यरत था. वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के रामपुर गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि रौनक सोमवार की रात ड्यूटी कर लौट रहा था. इसी दौरान पतरातू थाना के समीप ग्रिड के पास वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला. ड्यूटी से लौट रहे उसके सहकर्मियों ने उसे पहचाना और पुलिस को सूचना दी. आशंका जतायी जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है. सहकर्मियों की मदद से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू पहुंचाया. यहां डॉ अरविंद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. मृतक के पिता नित्यानंद साह ने पतरातू थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन की पहचान कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र काम से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया. इसकी सूचना उन्हें दूरभाष के माध्यम से मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










