चित्रगुप्त मंदिर, बिजुलिया में दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम आज से

Updated:
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर, बिजुलिया में दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम आज से

चित्रगुप्त मंदिर, बिजुलिया में दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम आज से

विज्ञापन

रामगढ़. बिजुलिया चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार से दो दिवसीय पूजन समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह अनुष्ठान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज, रामगढ़ द्वारा संपन्न होगा. इसमें भगवान चित्रगुप्त व माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की जायेगी. कार्यक्रम के पुजारी सनोज कुमार पांडेय होंगे. कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, डॉ के चंद्रा, राजेश कुमार सिन्हा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रणंजय कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, डॉ उदय श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अजीत सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, रोहित कुमार वर्मा तैयारी में लगे हैं. पहले दिन गुरुवार को दस बजे पूजा, 11:30 बजे लेखनी पूजन, 12:30 बजे हवन, एक बजे आरती व दो बजे प्रसाद वितरण होगा. संध्या आरती सात बजे की जायेगी. दूसरे दिन शुक्रवार को नौ बजे प्रातः पूजा एवं आरती, 11 बजे चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक, 11:30 बजे बच्चों के बीच प्रतियोगिता, एक बजे पुरस्कार वितरण, 2:30 बजे प्रीतिभोज, 5:30 बजे संध्या आरती व छह बजे कलश विसर्जन होगा. रिवर साइड चित्रगुप्त मंदिर में पूजा आज : भुरकुंडा. रिवर साइड भुरकुंडा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार को चित्रगुप्त महाराज की पूजा की जायेगी. पूजा सुबह 10 बजे शुरू होगी. पुरोहित मनोज मिश्रा पूजा संपन्न करायेंगे. हवन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा. तैयारी में अध्यक्ष विकासकांत सिन्हा, सचिव प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, पंकज सिन्हा, सुमित अंबष्ठ, कुंवर बक्शी, उमेश सिन्हा, संजीव अंबष्ठ, अनूप बक्शी, मनीष बक्शी सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola