रामानुजन के जीवन व गणितीय योगदान पर हुई चर्चा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 22 Dec 2025 5:20 PM

विज्ञापन

डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, सुकरीगढ़ा लारी के बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चितरपुर . डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, सुकरीगढ़ा लारी के बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड एवं डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक अध्यापिका, एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, रामगढ़ सोनी ओहदार एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर, प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय आदि ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ा कर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विषय प्रवेश व्याख्याता बाबूचंद प्रसाद ने गणित विषय की उपयोगिता, दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता तथा तार्किक सोच के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि श्रीमती ओहदार ने गणित को सरलता से समझने के उपाय, सूत्रों की महत्ता एवं श्रीनिवास रामानुजन की अद्भुत गणितीय प्रतिभा पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रशिक्षु खुशबू कुमारी एवं मनीष कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक राम ने किया. कार्यक्रम में ईशा कुमारी, सुमी राम, सोनू कुमार, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी. प्रभारी व्याख्याता मुरारी कुमार दुबे की देखरेख में गणित विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीम को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola