10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

नववर्ष पर गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष दीवान

नववर्ष पर गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष दीवान

रामगढ़. नववर्ष के अवसर पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान का आयोजन किया गया. गुरुद्वारा साहिब में रात आठ से 12 बजे तक विशेष दीवान सजा रहा. रात में नव वर्ष को लेकर आयोजित विशेष दीवान में पटना से रागी हरजीत सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया. नववर्ष के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में वाहेगुरु का जाप किया गया. विशेष दीवान में सिख समाज के लोग संगत में शामिल हुए. दीवान के बाद लंगर का आयोजन किया गया. इसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, हरजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह चमन, तेजेंद्र सिंह सोनी, मनजीत सिंह, रौनक छाबड़ा, इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा, अमन सिंह, गुरजोत सिंह सैनी, राज जस्सल, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सुमी जोली, गुरबक्श कौर सैनी, लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी, निक्की लांबा, सुदेश कौर, बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली चरणजीत कौर जॉली सोनी, सोमा जस्सल, लवली गांधी, बलविंदर कौर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel