ePaper

त्योहार की झांकियों के बीच डीएवी में मना दीपोत्सव

Updated at : 18 Oct 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहार की झांकियों के बीच डीएवी में मना दीपोत्सव

त्योहार की झांकियों के बीच डीएवी में मना दीपोत्सव

विज्ञापन

उरीमारी. डीएवी पब्लिक स्कूल, उरीमारी में शनिवार को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज व छठ जैसे प्रमुख भारतीय पर्वों पर आधारित दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर धार्मिक आस्था व सांस्कृतिक उत्सव के रंगों से जगमगा उठा. राम, लक्ष्मण व जानकी की अयोध्या वापसी, अयोध्या की दीपावली, श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण, भाई दूज, छठ घाट व व्रत की झांकी ने सभी को भावविभोर कर दिया. प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने कहा कि हमारे त्योहार प्रकृति, विज्ञान व आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम के प्रतीक हैं. विनोद कुमार पंडा ने पर्व की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व पर चर्चा की. आयोजन को सफल बनाने में रश्मि तिवारी, राजकुमार, वसीम रजा, एलबी यादव का योगदान रहा. बच्चों ने पतरातू डैम का शैक्षणिक भ्रमण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola