बघलतवा से गला रेता हुआ शव बरामद, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
बघलतवा से गला रेता हुआ शव बरामद, हत्या का आरोप

बघलतवा से गला रेता हुआ शव बरामद, हत्या का आरोप

विज्ञापन

दुलमी. रजरप्पा थाना क्षेत्र के बघलतवा के समीप से रविवार को रजरप्पा पुलिस ने शव बरामद किया है. इसकी पहचान दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पेसरा टांड़ निवासी संजय बेदिया (36 वर्ष) पिता गोपाल बेदिया के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, मृतक की पत्नी सितम देवी ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर पति की हत्या की आशंका जतायी है. आवेदन में कहा गया है कि संजय बेदिया शनिवार रात 8:30 में घर से निकला, लेकिन वह घर नहीं लौटा. दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि बड़की नदी बघलतवा में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. यहां जाकर देखा, तो पति संजय बेदिया का शव पड़ा था. इस संदर्भ में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि मृतक की पत्नी ने पति की हत्या होने के संबंध में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola