ट्रांसजेंडर समूह को मुख्यधारा से जोड़ने का होगा प्रयास : डीसी

Updated:
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर समूह को मुख्यधारा से जोड़ने का होगा प्रयास : डीसी

ट्रांसजेंडर समूह को मुख्यधारा से जोड़ने का होगा प्रयास : डीसी

विज्ञापन

सम्मान समारोह सह ट्रांसजेंडर कार्ड वितरण कार्यक्रम रामगढ़. समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को सम्मान समारोह सह ट्रांसजेंडर कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समूह को मुख्यधारा से जोड़ने का काम प्रशासन करेगा. सम्मानित जीवन जीने के लिए हरसंभव प्रयास भी किया जायेगा. उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह के लोगों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. उपायुक्त ने समाहरणालय के विभिन्न विभागों में दैनिक मजदूरी दर पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को रोजगार देने का निर्देश दिया. उन्होंने समाहरणालय एवं बस स्टैंड रामगढ़ में ट्रांसजेंडर शौचालय निर्माण कराने काे कहा. बैठक में ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को शॉल ओढ़ा कर व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. 18 ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola