प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रतिभा निखारने में होगा सहायक : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रतिभा निखारने में होगा सहायक : प्राचार्य

खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी बड़काकाना को मिले 67 पदक

विज्ञापन

::: खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी बड़काकाना को मिले 67 पदक रामगढ़. डीएवी बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी बरकाकाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में डीएवी बरकाकाना के खिलाड़ियों ने 31 गोल्ड, 25 सिल्वर व 11 कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान सभी पदक विजेताओं को प्राचार्य मुस्तफा मजीद ने सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता कड़ी मेहनत व विद्यालय में मिले प्रशिक्षण का परिणाम है. गोल्ड मेडल जीतने वालों में कैफ उस्मानी, आयुष राज, असजद रजा, अर्नव कुमार, अभिषेक प्रसाद, अदिति, पलक, राखी, सानू, अर्पण कुमार, आयुष कुमार, नभ राउत, अक्षत शौर्य, ऋत्विक कुमार, अंश कुमार, वेदिका अग्रवाल, अमोघ कुमार, राघव शाह, आदित्य राय, आर्या प्रगति, प्रणय भारती, ध्रुव प्रसाद, ऋषभ, रक्षा रानी, प्राची कुमारी, आदित्य राज, ओम कुमार सिन्हा, आदित्य सिंह, हर्ष कुमार शामिल हैं. सिल्वर मेडल जीतने वालों में अंश कुमार, सिद्धांत कुमार, उत्कर्ष कुमार, कुमार अभिज्ञान, आदित्य राय सिंह, लता कुमारी, आइसा अहमद, राधिका बास्के, अभिनव कुमार, अर्पित कुमार, सोनल गुप्ता, आयुषी वर्मा, अनन्या गुप्ता, रिया सिन्हा, अभिषेक जॉर्ज, कुंदन गौरव, रिद्धि आनंद, आकांक्षा चौधरी, युक्ति, आरोही कुमारी, मनन कुमार शामिल हैं. कांस्य मेडल विजेता में यशस्वी नारायण, आदित्य सिन्हा, अमोली राज बक्शी, वैष्णवी सहाय, टवेशा, अविका कुमारी, आकृति रानी व कनक कुसुम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola