कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलने वाला लाभ घटा, जानें किन चीजों पर कितना खर्च कर रही है कंपनी
Coal India
Coal India News: कोल इंडिया को मिलने वाले लाभ का प्रतिशत घटा है. जबकि सीआईएल में आउटसोर्सिंग से कोल उत्पादन सर्वाधिक किया जा रहा है. 31 जनवरी तक कोल की बिक्री से 92800 करोड़ की आमदनी हुई.
रामगढ़, सलाउद्दीन : कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों पर खर्च का लाभ प्रतिशत घटा है. उत्पादन का 82 प्रतिशत कोल डिस्पैच पॉवर सेक्टर को दिया गया, पिछले पांच वर्षों में सीआईएल के कर्मचारियों का लाभ प्रतिशत हर वर्ष घटता ही जा रहा है. वहीं सीआईएल में आउटसोर्सिंग से कोल उत्पादन सर्वाधिक किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 31 जनवरी तक कोल बिक्री से 92800 करोड़ की कुल आमदनी हुआ, इसमें कर्मचारी लाभ पर 46 प्रतिशत राशि खर्च किया गया. कर्मचारियों के वेतन और बोनस पर 26930.02 करोड़, पीएफ, अन्य फंड पर 5319.11 करोड़ कर्मचारी कल्याण खर्च पर 1911.22 करोड़ रुपया खर्च किया. जो लगभग 34,160.35 करोड़ है. जबकि 2020-21 में कर्मचारी लाभ पर 51 प्रतिशत राशि खर्च की गयी थी.
आउटसोर्सिंग से कोल उत्पादन बढ़ा
सीआईएल में कार्यरत कर्मियों द्वारा वित्तीय वर्ष 31 जनवरी तक 204.90 एमटी और आउटसोर्सिंग से 395.47 एमटी कोल उत्पादन किया गया. सीआईएल में आउटसोर्सिंग से काम भी प्रति वर्ष बढ़ रहा है. नये कोल उत्खनन कार्य में भी आउटसोर्सिंग को बढ़ावा मिल रहा है.
सीआईएल का कोल डिस्पैच पावर सेक्टर में बढ़ा
सीआईएल ने कुल कोल डिस्पैच का लगभग 82 प्रतिशत पॉवर सेक्टर को दिया है. वित्तीय वर्ष 31 जनवरी तक कुल कोल डिस्पैच 621.15 मिलियन टन है, इसमें पावर सेक्टर को 510.6 मिलियन टन कोयला दिया है, पावर सेक्टर को कोयला डिस्पैच में सब्सिडी कंपनी एमसीएल ने सबसे अधिक 132.9 एमटी कोयला, दूसरे नंबर पर एसईसीएल ने 114.2 एमटी और तीसरे नंबर पर एनसीएल 98.6 एमटी कोयला दिया है. सीसीएल 98.3 एमटी, डब्लुसीएल 47.4 एमटी, ईसीएल 33.1 एमटी व बीसीसीएल 26.1 एमटी कोयला पावर सेक्टर को डिस्पेच किया है.
दो माह में कोल उत्पादन लक्ष्य होंगे पूरा
कॉल इंडिया लिमिटेड का वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोल उत्पादन का लक्ष्य 838.20 मिलियन टन है. 31 जनवरी तक 621.15 मिलियन टन उत्पादन हुआ है. दो माह फरवरी और मार्च में 217.05 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करना है. पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 773.65 मिलियन टन कोल उत्पादन किया था. 152.5 मिलियन टन कोल उत्पादन कर पिछले वर्ष की बराबरी होगी. सीआईएल ने एमसीएल को 225 मिलियन टन, एसईसीएल को 206 एमटी, एनसीएल को 139 एमटी, सीसीएल को 100 एमटी, डब्लुसीएल 69 एमटी, ईसीएल 54 एमटी व बीसीसीएल को 45 एमटी काेल उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है.
क्या कहते हैं एआईटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि सीआईएल का उत्पादन व शुद्ध मुनाफा बढ़ा है, लेकिन कर्मचारियों पर खर्च लाभ का प्रतिशत घटा है. कर्मचारियों की सुविधा पर और खर्च किया जाय.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें : OTT Platform: 2029 तक भारतीय ओटीटी वीडियो बाजार के 5.92 बिलियन डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










