चितरपुर में गणपति बप्पा की भव्य विदाई, नगर भ्रमण में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे
फोटो फाइल : 18 चितरपुर सी - गणपति बप्पा के प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते | Prabhat Khabar Network
चितरपुर में गणपति महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ. गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर नगर भ्रमण कराया गया, जिसके बाद नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई. पूरे क्षेत्र में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंजते रहे.
चितरपुर. चितरपुर क्षेत्र में गणपति महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. गुरुवार को काली चौक स्थित नव युवक संघ, भगवती मंडप और मायल बाजार स्थित स्वास्तिक क्लब में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इससे पहले प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान पूरा क्षेत्र "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा.
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. युवाओं के साथ बच्चे भी उत्साहपूर्वक जुलूस में शामिल रहे. नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये.
नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई
नगर भ्रमण के बाद विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की.
गणपति महोत्सव के सफल आयोजन में पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर अध्यक्ष विवेक साव, मुनीलाल साव, प्रकाशदीप पटवा, अभिषेक पटवा, मनीष साव, ओनिश साव, अनिल दांगी, दीपक साव, शंकर साव, कुणाल तिवारी, विशाल साव, उत्तम पटवा, जयप्रकाश यादव, दिनेश महतो, संजय पटवा, कन्हैया पटवा, कृष्णा कुमार और मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए