राष्ट्र संचेतना की बैठक में छठ की तैयारी पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्र संचेतना की बैठक में छठ की तैयारी पर विमर्श

राष्ट्र संचेतना की बैठक में छठ की तैयारी पर विमर्श

विज्ञापन

छठ घाट पर सात घोड़े पर सवार भगवान सूर्य नारायण की स्थापित होगी प्रतिमा

पतरातू. सामाजिक संस्था राष्ट्र संचेतना छठ महापर्व की तैयारी शुरू कर दी है. संस्था के अध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में पतरातू में बैठक हुई. इसमें 27 व 28 अक्तूबर को पतरातू डैम स्थित घाट पर छठ महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने सभी सदस्यों से निष्ठा व उत्साह के साथ तैयारियों में लग जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संस्था लगातार 24वें वर्ष यह आयोजन कर रही है. बैठक में बताया गया कि डैम किनारे स्थित छठ घाट की सफाई, सुरक्षा और सजावट की जायेगी. घाट का सुंदरीकरण, पूजा पंडाल, बृहद विद्युत सज्जा, तोरण द्वार, यातायात व्यवस्था, व्रतियों के लिए दूध एवं पुष्प उपलब्धता और आकस्मिक चिकित्सा केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. विशेष रूप से छठ घाट पर सात घोड़े पर सवार भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इस दौरान छठ घाट का निरीक्षण भी किया गया. 27 अक्तूबर की रात जागरण, विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक मंचन, झांकी की प्रस्तुति, व शाम में गंगा महाआरती का आयोजन किया जायेगा. बैठक का संचालन संस्था के सचिव दिलीप प्रसाद ने किया. धन्यवाद ज्ञापन राजाराम प्रजापति ने किया. मौके पर अनिल राय, रंजन कुमार भगत, संजीव कुमार बावला, रिद्धि राज, किशोर कुमार महतो, सुरेंद्र करमाली, दशरथ कुर्मी, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार सिंह, कुमार ऋषिराज, विजय कुमार सिंह, सोनू कुशवाहा शौर्य, अजीत प्रसाद, विजय कुमार राय, प्रेम सिंह, सुजीत भारद्वाज, रमाकांत कुमार, देवेंद्र प्रसाद, नीरज कुमार राय, अंशु प्रसाद, मनोज महादानी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola