भुरकुंडा: सड़क दुर्घटना में सीसीएलकर्मी की मौत
प्रतिकात्मक फोटो AI Generated Image
भुरकुंडा में CCL कर्मी विनय मुंडा की सड़क हादसे में मौत. ड्यूटी के बाद घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई.
भुरकुंडा. बासल थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीसीएल कर्मी की मौत हो गयी. घटना देर शाम की है. मृतक की पहचान कुरसे निवासी 30 वर्षीय विनय मुंडा के रूप में हुई. बताया जाता है कि विनय मंगलवार देर शाम ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था.
इसी दौरान गेगदा हरदयाली के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. राहगीरों ने उसे उठाकर पतरातू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए