ePaper

बिरसा चौक पर लगेगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा : पीओ

Updated at : 15 Nov 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा चौक पर लगेगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा : पीओ

बिरसा चौक पर लगेगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा : पीओ

विज्ञापन

उरीमारी. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को उरीमारी बिरसा मुंडा चौक में विस्थापित समिति ने समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरसा पीओ सुबोध कुमार व उरीमारी पीओ दिलीप कुमार ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. विस्थापित समिति के संरक्षक दसई मांझी ने कहा कि स्वर्गीय विस्थापित नेता शर्मा मांझी ने वर्षों पूर्व बिरसा चौक में बिरसा जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी. उनके निधन के बाद समिति के सदस्यों ने इस परंपरा को निरंतर जारी रखा है. मुख्य अतिथि सुबोध कुमार ने कहा कि बहुत जल्द बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. अतिथियों ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को नयी दिशा देने का कार्य बिरसा मुंडा ने किया है. मौके पर रामस्नेही, दिनेश करमाली, कार्तिक मझी, सुरेश मुर्मू, भवानी शंकर प्रसाद, नकुल प्रजापति, रैना टुडू, संतोष प्रजापति, फूलचंद बेदिया, महादेव सोरेन, मनोज सिंह, शिकारी टुडू, परमेश्वर सोरेन, विनोद सोरेन, धनलाल बेदिया, रामलाल बेदिया, सहदेव टुडू, संजय शर्मा, सिकंदर सोरेन, राजू पावरिया, अनिल मुर्मू, बसंत सोरेन, विजय पावरिया, सुरेंद्र करमाली, सोमरा पावरिया, सुरेश प्रजापति, खेमलाल बेसरा, प्रदीप रजवार, दिनेश प्रजापति, मुकेश साव, लालू मुंडा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola