ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुजू ओपी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कुजू ओपी क्षेत्र के आरा कांटा महतो टोला के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक कार को टक्कर मारी. फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार, बड़काचुंबा उच्चरिंगा निवासी नीरज कुमार बाइक (जेएच 02 डब्ल्यू -6256) से उक्त मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने कार (जेएच24 सी-2563) को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुअनि आशीष गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola