सब्जी खरीदने गया युवक, लौटने पर बाजार से बाइक गायब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सब्जी खरीदने बड़गांव बाजार गए लालदेव महतो की बाइक अचानक गायब हो गई. वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव बाजार टांड़ से मंगलवार शाम एक बाइक चोरी हो गयी. इस संबंध में नावाडीह निवासी लालदेव महतो ने वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को सूचना दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह सब्जी खरीदने के लिए अपनी बाइक (जेएच 24 बी-9628) से बड़गांव बाजार गये थे. बाजार के समीप बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने चले गये.

विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली. आसपास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को दी.

लालदेव महतो ने पुलिस से बाइक की बरामदगी और चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाने की मांग की है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola