शोरूम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के दामोदर पुल स्थित शोरूम के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ कैंट थाना क्षेत्र के दामोदर पुल के पास स्थित एक शोरूम के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई. मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार मांडू थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर बलसगरा निवासी गुड्डू राम ने शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि आठ जुलाई की दोपहर करीब दो बजे वह अपने दोस्त चंद्रदेव कुमार की बाइक (जेएच 01 डीएच 7116) लेकर दामोदर पुल के पास स्थित एक हीरो शोरूम गये थे.

विज्ञापन

बाइक शोरूम के बाहर खड़ी कर वह अंदर चले गये. करीब 20 मिनट बाद बाहर लौटने पर बाइक गायब मिली. शिकायतकर्ता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला. उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी की पूरी घटना शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान व बाइक बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola