कुड़मी को आदिवासी में शामिल होने की मांग के विरोध में बाइक रैली निकाली

Updated:
विज्ञापन
कुड़मी को आदिवासी में शामिल होने की मांग के विरोध में बाइक रैली निकाली

कुड़मी को आदिवासी में शामिल होने की मांग के विरोध में बाइक रैली निकाली

विज्ञापन

आदिवासी छात्र संघ व विभिन्न संगठनों के लोग हुए शामिल रामगढ़. आदिवासी छात्र संघ व विभिन्न आदिवासी संगठनों के युवाओं ने सोमवार को कुड़मी को आदिवासी में शामिल होने की मांग के विरोध में बाइक रैली निकाली. रैली में आदिवासी समाज ने रामगढ़ नगर, नगर परिषद व जिला स्तर पर अपनी एकजुटता व शक्ति का प्रदर्शन किया. रैली सिदो-कान्हू जिला मैदान से शुरू होकर डीसी कार्यालय की ओर पदयात्रा के रूप में निकली. इसमें आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों की भागीदारी रही. बाइक रैली सिदो- कान्हू जिला मैदान से निकलकर समाहरणालय के भगवान बिरसा मुंडा चौक तक पहुंची. यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला अर्पित किया गया. इसके बाद रैली सुभाष चौक, रांची रोड, वीर कुंवर सिंह चौक नयीसराय से होते हुए जिला के सरना स्थल में जाकर संपन्न हुई. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रैली के माध्यम से युवाओं ने आदिवासी, अधिकारों को लेकर एकजुटता का संदेश पूरे जिले में दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प��रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola