साइकिल पाकर खिले छात्रों के चेहरे, शिक्षा को बढ़ावा देने की सरकार की पहल

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 06गोला,03- साइकिल वितरण करते मुखिया | Prabhat Khabar Network

झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत गोला के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह में 40 छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई। मुखिया ने इसे वरदान बताया।

विज्ञापन

गोला: गोला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह में गुरुवार को झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा आठवीं के 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया राजकिशोर कोटवार एवं पंचायत समिति सदस्य सुधीर कोटवार उपस्थित थे.

मुखिया राजकिशोर कोटवार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को इस योजना से विशेष लाभ मिलेगा और उनकी नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण योजना छात्रों के लिए वरदान है. प्रधानाध्यापक रामकुमार मांझी ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है. साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाले छात्र-छात्राओं का समय बचेगा और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगे.

मौके पर शिक्षक कमलेश राम, आदित्य तिवारी, दीपांकर महतो, अनिमेष सानिया, महेंद्र कुमार महतो, सुधीर कुमार महतो, संजय कुमार महतो, नमिता कुमारी, गुप्तानंद महतो, कुलांजय साहब, सुच्छन करमाली, अजीत कुमार महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola