कोयलांचल में सज-धज कर तैयार हुआ पूजा पंडाल, आज खुलेगा पट

Updated:
विज्ञापन
कोयलांचल में सज-धज कर तैयार हुआ पूजा पंडाल, आज खुलेगा पट

कोयलांचल में सज-धज कर तैयार हुआ पूजा पंडाल, आज खुलेगा पट

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल व बासल क्षेत्र में पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार हो गया है. सोमवार को सप्तमी के दिन पूजा पंडालों का उद्घाटन होगा. मां दुर्गा का पट खुलते हुए दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी. षष्ठी के दिन सौंदा डी में मंडप प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालु स्थानीय नलकारी नदी पहुंचे. यहां कलश में जल भरने के बाद पुन: मंडप पहुंचे. कोयलांचल के थाना मैदान, जवाहर नगर, बोनरधौड़ा, खोपड़िया बाबा धर्मशाला, बिरसा चौक, धर्मनाथ मैदान, पटेल नगर, शास्त्री पार्क, नेहरू पार्क, गांधी पार्क, सीसीएल सौंदा, सेंट्रल सौंदा कॉपरेटिव, सेंट्रल सौंदा, दत्तो, सौंदा डी, सौंदा बस्ती, बासल क्षेत्र के बलकुदरा, लबगा, हरिहरपुर में आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. दुर्गा पूजा को लेकर रावण दहन की भी तैयारी चल रही है. सोमवार को रिक्रिएशन क्लब पंडाल का उद्घाटन बरका-सयाल जीएम अजय सिंह करेंगे. दुर्गा पूजा को लेकर भुरकुंडा समेत आसपास के बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. लोग देर रात तक खरीदारी करते देखे जा रहे हैं. सौंदा डी की शोभा यात्रा में दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, संजय यादव, राकेश कुमार, अनिल सिंह, राकेश सिन्हा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola