भुरकुंडा कोयलांचल संघर्ष समिति की बैठक, सीसीएल से पुराने वादे पूरे कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा कोयलांचल संघर्ष समिति ने सीसीएल परियोजना प्रबंधन से पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने की मांग की है. समिति ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की भी गुहार लगाई है.

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल संघर्ष समिति की बैठक रविवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय पासवान ने की. संचालन इम्तियाज अहमद ने किया. बैठक में समिति के पिछले कार्यकाल के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीसीएल भुरकुंडा परियोजना प्रबंधन को आवेदन देकर पूर्व में किये गये वादों को पूरा करने की मांग की जायेगी. इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों के साथ परियोजना प्रबंधन की बैठक कराने की मांग भी की जायेगी.

समिति के सदस्यों ने कहा कि बैठक के माध्यम से स्थानीय जनसमस्याओं और पूर्व में किये गये वादों पर सकारात्मक पहल सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा.

बैठक में समिति के संरक्षक चमनलाल, श्रीनाथ करमाली, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, जगतार सिंह, फिरदौस आलम, पंकज कुमार, राजेंद्र नायक, संतोष पांडेय, रामशरण गिरि और शहजाद हुसैन उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola