भुरकुंडा में 40वीं जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता, 22-23 सितंबर को होगा बचाव दलों का मुकाबला
भुरकुंडा में 40वीं जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता 22-23 सितंबर को होगी. आग, गैस रिसाव, छत गिरने जैसी आपात स्थितियों में होगा बचाव अभ्यास. रांची में होगा...
भुरकुंडा(रामगढ़). सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बरका-सयाल क्षेत्र की भुरकुंडा भूमिगत खदान में 40वां जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर सीसीएल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है.
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों की रिपोर्टिंग 21 सितंबर 2026 को माइंस रेस्क्यू स्टेशन, रामगढ़ में होगी. इसके बाद प्रतियोगिता के मुख्य इवेंट 22 और 23 सितंबर 2026 को माइंस रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़ व भुरकुंडा यू/जी माइंस, बरका-सयाल एरिया में आयोजित किए जाएंगे.
24 सितंबर को रांची में पुरस्कार वितरण समारोह
प्रतियोगिता के समापन के बाद 24 सितंबर 2026 को कन्वेंशन सेंटर, सीसीएल मुख्यालय, रांची में पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आयोजित होगा. बताया जाता है कि इस जोनल प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों सहित अन्य कंपनियों की रेस्क्यू टीमें भाग लेंगी.
आग, जहरीली गैस और छत गिरने जैसी आपात स्थितियों में होगा अभ्यास
प्रतियोगिता के दौरान खदान में आग, जहरीली गैस, विस्फोट और छत गिरने जैसी आपात स्थितियों में बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसका उद्देश्य खदान सुरक्षा को बढ़ावा देना और बचाव दलों को आपदा के समय त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना है.
बांसगढ़ा माइंस परिसर में तैयार हो रहा रेस्क्यू मैदान
प्रतियोगिता को लेकर बरका-सयाल क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से भुरकुंडा कोयलांचल को नई पहचान मिलेगी. बांसगढ़ा माइंस परिसर में रेस्क्यू मैदान को तैयार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: लातेहार के जंगल से भटककर पहुंचा घायल कोटरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए