कायस्थ महासभा के झारखंड प्रभारी ने किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
कायस्थ महासभा के झारखंड प्रभारी ने किया भ्रमण

कायस्थ महासभा के झारखंड प्रभारी ने किया भ्रमण

विज्ञापन

रामगढ़. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रभारी एके श्रीवास्तव रविवार को रामगढ़ पहुंचे. उन्होंने महासभा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा के आवासीय कार्यालय में जाकर जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने संगठनात्मक बैठक की. इसमें रामगढ़ जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाना है. अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ना है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. राष्ट्रीय सचिव अमित सिन्हा ने महासभा की राष्ट्रीय नीतियों व कार्य योजना से अवगत कराया. बैठक में चित्रगुप्त महापरिवार के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, महामंत्री रोहित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिन्हा, जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय संयोजक संजीव रमन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola