चुटूआ व बोकारो नदी में आयी बाढ़, आवागमन बंद

Updated:
विज्ञापन
चुटूआ व बोकारो नदी में आयी बाढ़, आवागमन बंद

चुटूआ व बोकारो नदी में आयी बाढ़, आवागमन बंद

विज्ञापन

::::बारिश के कारण सीसीएल की खदानों में भर गया है पानी. :::बोकारो नदी पर बने छिलका पुल से आवागमन नहीं करें : ओपी प्रभारी केदला. बारिश के कारण चुटूआ व बोकारो नदी का जलस्तर बढ़ गया है. वेस्ट बोकारो के पास बोकारो नदी में बने छिलका पुल के ऊपर पानी बहने लगा है. इसके कारण लोगों का आवागमन उक्त पुल से बंद हो गया है. बारिश के कारण चुटूआ, बोकारो नदी व झुमरा नाला में बाढ़ की स्थिति हो गयी है. बारिश के कारण सीसीएल की खदानों में पानी भर गया है. इससे सीसीएल की तापीन उत्खनन परियोजना, परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना व झारखंड उत्खनन परियोजना में रात से ही कोयला व ओबी का उत्पादन ठप है. खदान में कार्यरत तमाम वाहन व मशीनों का काम ठप हो गया है. बारिश के कारण परेज व झारखंड परियोजना के लोकल सेल का कार्य भी प्रभावित हो गया है. कांटाघर व चेकपोस्ट पर सन्नाटा है. शुक्रवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा था. इस संबंध में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बरसात के दिन में बोकारो नदी पर बने छिलका पुल से आवागमन नहीं करने को कहा. पानी के तेज बहाव में आवागमन के दौरान अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने टाटा प्रबंधन से बात कर चेकपोस्ट को गिरा कर रखने को कहा है. घाटो के लोग मुकुंदाबेड़ा वाले मार्ग का उपयोग करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola