ePaper

राणी सती दादी मंदिर का मनाया गया स्थापना महोत्सव

Updated at : 23 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
राणी सती दादी मंदिर का मनाया गया स्थापना महोत्सव

राणी सती दादी मंदिर का मनाया गया स्थापना महोत्सव

विज्ञापन

जोड़ों ने दादी जी की तस्वीर पर रोली से किया अभिषेक दादीजी के दरबार को फूलों से सजाया गया था. रामगढ़. मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव के दूसरे दिन दादी जी का अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें 51 जोड़ों ने दादी जी की तस्वीर पर रोली से अभिषेक किया. दादीजी के दरबार को फूलों से सजाया गया था. राणी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों की देखरेख में कार्यक्रम किया गया. महाआरती व प्रसाद का वितरण किया गया. इस उत्सव में शामिल मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, अनीता राजगढ़िया सहित शामिल थीं. इस उत्सव को सफल बनाने में मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का भी योगदान रहा. ट्रस्ट ने शहर के सभी दादी भक्तों से स्थापना महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola