झारखंड चेंबर के विशेष आमंत्रित सदस्य बने अमित साहू

Updated:
विज्ञापन
झारखंड चेंबर के विशेष आमंत्रित सदस्य बने अमित साहू

झारखंड चेंबर के विशेष आमंत्रित सदस्य बने अमित साहू

विज्ञापन

रामगढ़. फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निवर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू को संगठन का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इस मनोनयन की औपचारिक घोषणा फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने की. अमित साहू ने तीन वर्षों तक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहते उद्योग व व्यापार जगत में उल्लेखनीय कार्य किया. उनके प्रयास से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व उद्योगों के विकास में सार्थक पहल हुई. फेडरेशन अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति अमित साहू की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है. अमित साहू ने मनोनयन पर पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola