ePaper

सेवटा में युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 04 Dec 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
सेवटा में युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

सेवटा में युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

कुजू. ओपी क्षेत्र के सेवटा सियाराम नगर में युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. कुजू पुलिस ने शव को सदर अस्पताल अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतका की मां आशा देवी ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री पार्वती कुमारी ने उनसे सिर दर्द होने की बात कही. इसके बाद वह मजदूरी कार्य के लिए चली गयी. जब कार्य करके घर लौटी, तो देखा कि पार्वती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों की मदद से उसे खोला गया. कमरे में प्रवेश करने पर पार्वती फंदे के सहारे झूलती पायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola