जिले के 1447 लाभुकों को आज मिलेगा आशियाना

Updated:
विज्ञापन
जिले के 1447 लाभुकों को आज मिलेगा आशियाना

जिले के 1447 लाभुकों को आज मिलेगा आशियाना

विज्ञापन

रामगढ़. अबुआ आवास योजना के तहत 10 मई को जिले में आयोजित होने वाले गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी ली. उन्होंने कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा. वरीय पदाधिकारियों को प्रखंडवार प्रतिनियुक्त कर उन्हें नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण करने व कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी. उपायुक्त ने लाभुकों को गृह प्रवेश के दौरान दिये जाने वाले उपहारों की समीक्षा की. उनके सफल वितरण के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र में नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण करने को कहा. गौरतलब हो कि 10 मई को जिले में 1447 आवासों में गृह प्रवेश कराया जायेगा. इसमें चितरपुर प्रखंड से 143, दुलमी से 205, गोला से 497, मांडू से 322, पतरातू से 207 व रामगढ़ प्रखंड से 73 लाभुक शामिल हैं. उपायुक्त ने लाभुकों तक योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए गृह प्रवेश की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola