बैरिकेडिंग हटा कर रेलवे स्टेशन में किया प्रवेश, पटरी जाम कर किया विरोध.

बैरिकेडिंग हटा कर रेलवे स्टेशन में किया प्रवेश, पटरी जाम कर किया विरोध.
बरकाकाना जंक्शन पर रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम का आयोजन कुड़मी समाज की मांगें जायज, सरकार ठोस निर्णय ले : रोशनलाल बरकाकाना. एसटी सूची में शामिल करने को लेकर केंद्रीय आदिवासी कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार को बरकाकाना जंक्शन पर रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशासन ने लोगों को स्टेशन में प्रवेश करने से रोक कर समझाने व प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराया, लेकिन लोग नहीं माने. लोग बैरिकेडिंग हटा कर रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर गये. प्लेटफॉर्म संख्या दो की पटरियों पर बैठ गये. कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, आदिवासी कुड़मी समाज के जिलाध्यक्ष संतोष बसरियार, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नप उपाध्यक्ष मनोज महतो, ज्योतिंद्र चौधरी, दुलमी पार्षद प्रीति, रामगढ़ के पार्षद धनेश्वर महतो, किशोर कुमार महतो, संतोष महतो, जेएलकेएम के नेता गिरीशंकर महतो, माथुर महतो, संतोष टिडवार शामिल थे. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि यह हमारे समाज के हक व अधिकार की लड़ाई है. 75 वर्षों से हमारा समाज उपेक्षित है. समाज की मांग जायज है. सरकार को इस मांग को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक व ठोस निर्णय लेना चाहिए. पूर्व विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि आज के आंदोलन में अपनी जायज मांगों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब नयी क्रांति के रूप में उभरा है. कुड़मी को अधिकार देने के लिए सरकार को ठोस पहल करने की आवश्यकता है. उधर, आंदोलनकारियों ने पार्किंग एरिया में खाना बना कर खाया. ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित : रेल टेका डहर रोका कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने ट्रेन संख्या 53348 बरवाडीह-गोमो, ट्रेन संख्या 53357 गोमो- बरवाडीह पैसेंजर, ट्रेन संख्या 53357 बरकाकाना डेहरी -ऑन -सोन पैसेंजर, ट्रेन संख्या 53375 बरकाकाना-सिधवार पैसेंजर, ट्रेन संख्या 53376 सिधवार-बरकाकाना पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58664 सांकी-हटिया पैसेंजर, 68042 हटिया- सांकी पैसेंजर गाड़ी को रद्द किया है. ट्रेन संख्या 18309 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस को टोरी से लोहरदगा होते हुए रांची की ओर भेजा गया. ट्रेन संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस काे टोरी स्टेशन, ट्रेन संख्या 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस काे टनकुप्पा स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू काे भंडारीदह स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 63557 बरकाकाना- वाराणसी मेमू का कोले ब्लॉक हॉल्ट स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 53343 गोमो-चोपन पैसेंजर काे चंद्रपुरा स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 53372 बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर काे चरही स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 53371 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर को कंसार – नवादा स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस गया, चाकंद स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना-टाटा मेमू पैसेंजर काे सुइसा स्टेशन पर रोक दिया गया. ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस को टोरी-लोहरदगा होते हुए रांची भेजा गया. ट्रेन संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को सिगसिगी-सोन नगर- गया- किउल- झाझा होते हुए आसनसोल भेजा गया. पुलिस ड्रोन से रख रही थी नजर : रेल टेका, डहर छेका कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन, रेल प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की थी. पतरातू सीओ को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था. पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर नीलम भेंगरा, आरपीएफ निरीक्षक टीएस अहमद, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर प्रभारी अख्तर अली, जीआरपी थाना प्रभारी शमीम अंसारी, अरविंद सिंह, शाहनवाज खान उपस्थित थे. पुलिस पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी व ड्रोन कैमरे से नजर रखी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




