एसआईआर को लेकर तालाटांड़ पंचायत सचिवालय में हुई सुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

पतरातू के तालाटांड़ पंचायत सचिवालय में एसआईआर के तहत मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई. पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़): एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य को लेकर गुरुवार को तालाटांड़ पंचायत सचिवालय में विशेष सुनवाई आयोजित की गई. इस दौरान बूथ संख्या 252 से 257 तक के उन मतदाताओं की सुनवाई की गई, जिनकी वर्ष 2003 में मैपिंग नहीं हो पाई थी और जिनकी उपस्थिति को लेकर नोटिस जारी किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

दस्तावेजों की हुई जांच

पतरातू के अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि एसआईआर के तहत पूरे अंचल क्षेत्र में जारी नोटिस के विरुद्ध सुनवाई की जा रही है. इसी क्रम में तालाटांड़ पंचायत के संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए गए और उनकी जांच की गई.

ये भी पढ़ें- 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान को लेकर डालसा की बैठक

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्णय लिया गया. अधिकारियों ने मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की. सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, संजय कुमार, पर्यवेक्षक जागेश्वर प्रसाद, चितरंजन कुमार, राहुल त्रिपाठी सहित बीएलओ और अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola