दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस और सफाई कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधती बहनें | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन के अवसर पर गोला में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस, स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सेवा भाव का सम्मान किया.

विज्ञापन

गोला (रामगढ़): रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को गोला में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सेवा और सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान जताया. विश्व हिंदू परिषद के आयाम संगठन दुर्गा वाहिनी गोला की प्रखंड संयोजिका मुस्कान शर्मा के नेतृत्व में बहनें गोला थाना पहुंचीं. यहां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया गया, आरती उतारी गई और रक्षा सूत्र बांधा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर तालाटांड़ पंचायत सचिवालय में हुई सुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच

सेवा और सुरक्षा में जुटे कर्मवीरों का सम्मान

मुस्कान शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा में लगे कर्मवीरों के सम्मान का भी अवसर है. पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य सेवा और सफाईकर्मी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वहीं पत्रकार समाज को जागरूक करने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि कई कर्मवीर त्योहार के दिन भी अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं. ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है. कार्यक्रम में मनोज मिश्र, श्रीकांत महतो, प्रीतम रजक, तनीषा कुमारी, रिंकी कुमारी और सुरेखा कुमारी मौजूद थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola