एनटीपीसी का निर्माण कार्य शीघ्र

Updated at : 02 Jun 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी का निर्माण कार्य शीघ्र

तृतीय वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जारी ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए भूमि चिह्नित, जल्द होगा निर्माण कार्य प्रारंभ रामगढ़ : हजारीबाग के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार को रामगढ़ परिसदन में हजारीबाग व रामगढ़ जिले में सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के तीसरे वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. आयोजित […]

विज्ञापन
तृतीय वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जारी
ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए भूमि चिह्नित, जल्द होगा निर्माण कार्य प्रारंभ
रामगढ़ : हजारीबाग के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार को रामगढ़ परिसदन में हजारीबाग व रामगढ़ जिले में सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के तीसरे वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.
आयोजित कार्यक्रम में सांसद जयंत सिन्हा व भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया. विमोचन के बाद सांसद ने हजारीबाग व रामगढ़ जिले में प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी. सांसद ने बताया कि सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए सबका साथ-सबका विकास मेला 10 जून को आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा जन सम्मेलन व डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी जायेगी. जयंत सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग में मेडिकल काॅलेज निर्माण होने से प्रतिवर्ष दो सौ डाॅक्टर तैयार होंगे.
इसके अलावा इस वर्ष रेल लाइन कोडरमा से बरकाकाना तक पहुंच गयी है. 2018 के अंत तक रांची रेल लाइन पहुंच जायेगी. बरकाकाना रेल लाइन कोडरमा से जुड़ने के बाद धनबाद से भी ज्यादा कोयले की ढुलाई रेलवे द्वारा की जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा रामगढ़ जिले को खनिज मद से जो राशि विकास कार्यों के लिए दी जा रही है, उस राशि से जिले में विकास की क्रांति आयेगी.
श्री सिन्हा ने बताया कि पतरातू में एनटीपीसी के निर्माण कार्य जुलाई या अगस्त में प्रारंभ हो जायेगा. इस पावर प्लांट के पूरा होने पर चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. साथ ही रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति हो सके इसके लिए डीएमएफटी फंड से 1.5 करोड़ रूपये छावनी परिषद को दिया गया. साथ ही ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गयी है.
जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा. मौके पर 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, कुमार महेश सिंह, रणंजय कुमार के अलावा प्रकाश मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता आदि भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola