लोकल सेल चालू नहीं हुआ, तो आंदोलन
Updated at : 02 Jun 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : रोड सेल समिति ने गुरुवार को गिद्दी सी कोलियरी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा है. पत्र में चेतावनी दी गयी है कि समझौता के तहत तीन जून तक लोकल सेल चालू नहीं होगा, तो चार जून से गिद्दी सी में ट्रांसपोर्टिंग कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा. पत्र में कहा […]
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : रोड सेल समिति ने गुरुवार को गिद्दी सी कोलियरी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा है. पत्र में चेतावनी दी गयी है कि समझौता के तहत तीन जून तक लोकल सेल चालू नहीं होगा, तो चार जून से गिद्दी सी में ट्रांसपोर्टिंग कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा.
पत्र में कहा गया है कि प्रबंधन रोड सेल चालू करने का झूठा आश्वासन बार-बार दे रहा है. प्रबंधन का नीयत ठीक नहीं है. रोड सेल से हजारों मजदूरों के घरों में चूल्हा जलता है. एक माह से अधिक दिनों से रोड सेल बंद है. मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न है. प्रबंधन समिति के साथ वादाखिलाफी कर रहा है. प्रबंधन रोड सेल को बंद करने की साजिश रच रहा है. प्रबंधन के रवैय से मजदूरों में नाराजगी है.
पत्र में कहा गया है कि चार जून से गिद्दी सी से गिद्दी वाशरी में कोयले की ढुलाई नहीं होने दी जायेगी. पत्र सौपने वालों में समिति के इम्तियाज अंसारी, शिवजी बेसरा, अमीरूल हसन, बिगु अंसारी, सुरेश महतो, मोहम्मद असलम, महादेव तुरी, कुदूस अंसारी आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




