विकास मुख्य लक्ष्य हो : जयंत
Updated at : 11 May 2017 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय आैर मूल्यांकन समिति की बैठक रामगढ़ : समाहरणालय के सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय आैर मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने की. संचालन उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. बैठक में रामगढ़ विधायक सह झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, […]
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय आैर मूल्यांकन समिति की बैठक
रामगढ़ : समाहरणालय के सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय आैर मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने की. संचालन उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. बैठक में रामगढ़ विधायक सह झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व बड़कागांव विधायक निर्मला देवी भी शामिल हुए. बैठक के बाद जयंत सिन्हा ने बताया कि बैठक में जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा हुई. जिले का कार्य अच्छा रहा है. उपायुक्त समेत अधिकारियों के दल ने केंद्रीय योजनाओं को अच्छी तरह से लागू किया है.
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को ओडीएफ किया जा चुका है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग खुले में शौच नहीं जा रहे हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं की भी स्थिति अच्छी है. रामगढ़ जिले में सिंचाई योजना का प्लान बन कर तैयार हो गया है. इसका डीपीआर जनता के सामने रखने का निर्देश दिया गया है.
शहर में पेयजल की स्थिति सुधारने के लिए जिला खनन फंड से 1.5 करोड़ की राशि मिलेगी : सांसद जयंत सिन्हा ने बताया कि रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने के बाद छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी सपन कुमार से बातचीत हुई. उपायुक्त ने पानी आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए पंप व मोटर मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की. जिला खनन मद से राशि देने का निर्देश दिया गया है. एक सप्ताह के अंदर राशि दिला दी जायेगी.
जिला खनन मद से 1995.767 करोड़ की योजना का शिलान्यास : बैठक के बाद समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में सांसद जयंत सिन्हा, विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, जयप्रकाश भाई पटेल, निर्मला देवी ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. जिला खनन मद से 1995.767 करोड़ की 42 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. उज्ज्वला योजना के लाभुकों के बीच गैस- चूल्हे व सिलिंडर का वितरण किया गया.
महिला समूहों को भी ऋण का वितरण किया गया. कोयरी टोला स्कूल के छात्र- छात्राओं के बीच पुस्तक का भी वितरण किया गया. सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि जिले के जन प्रतिनिधि अलग- अलग दल से आते हैं, लेकिन सभी का एक ही लक्ष्य रामगढ़ जिले का विकास करना है. विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ जिला राज्य का 24 वां जिला है. आज योजनाओं के क्रियान्वयन में पुराने जिलों से भी आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




