श्रद्धालुओं की जांच के बाद पूजा के लिए भेजा गया
Updated at : 03 Feb 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा : सीआरपीएफ जवान द्वारा गला रेत कर अपनी हत्या करने की घटना के तीसरे दिन बाद भी श्रद्धालुओं में दहशत है. मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. इन श्रद्धालुओं की होमगार्डों ने जांच की. जांच के बाद ही मंदिर के अंदर पूजा के लिए भेजा गया. इस घटना के बाद […]
विज्ञापन
रजरप्पा : सीआरपीएफ जवान द्वारा गला रेत कर अपनी हत्या करने की घटना के तीसरे दिन बाद भी श्रद्धालुओं में दहशत है. मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. इन श्रद्धालुओं की होमगार्डों ने जांच की. जांच के बाद ही मंदिर के अंदर पूजा के लिए भेजा गया. इस घटना के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.
अब भी यहां मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ चार लाठीधारी होमगार्ड ही तैनात हैं. इनमें श्रवण कुमार झा, निर्मल कुमार सिंह, सिकंदर कुमार यादव व लक्ष्मण यादव शामिल हैं. उधर, पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने जिला प्रशासन को यहां सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश भी दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




