कैशलेस से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक

Updated at : 31 Jan 2017 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेस से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक

दुलमी में कैशलेस मेला का आयोजन, डीसी ने कहा नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक दुलमी : दुलमी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चटाक में जिला प्रशासन ने कैशलेस मेला का आयोजन किया. मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, डीडीसी सुनील कुमार सिंह व प्रमुख सुरेंद्र […]

विज्ञापन
दुलमी में कैशलेस मेला का आयोजन, डीसी ने कहा
नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
दुलमी : दुलमी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चटाक में जिला प्रशासन ने कैशलेस मेला का आयोजन किया. मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, डीडीसी सुनील कुमार सिंह व प्रमुख सुरेंद्र करमाली मौजूद थे. अतिथियों ने मेला का उदघाटन किया. उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की है.
कैशलेस प्रणाली को अपनाने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी. लोगों को राशि लेन-देन में भी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सभी बैंकों का अपना एक एप्प होता है. इसके माध्यम से लेन-देन करने में मदद मिलती है. डीडीसी सुनील कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने भी अपने विचार रखे. मेला के दौरान लोगों को गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कैशलेस की जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम के दौरान कैशलेस से संबंधित कई प्रश्न पूछे गये. सही उत्तर देने पर उपायुक्त ने लोगों को पुरस्कृत किया. मेला में जिले के कई बैकों ने स्टॉल लगाये थे. मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर, एलडीएम, बीडीओ जयाशंखी, नंदीरानी कच्छप, मुखिया पार्वती देवी, रमेश बेदिया, मानिकलाल महतो, परमेश्वर राम पटेल, ममता देवी, देवंती देवी, शैलेश चौधरी, दिलीप शर्मा, प्रखंड के जनप्रतिनिधि, सेविका, डीलर, शिक्षक, समाजसेवी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola