ePaper

नदी में बह गयी महिला, पास खड़े लोग करते रह गये बचाने की कोशिश, Video

Updated at : 06 Aug 2016 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में बह गयी महिला, पास खड़े लोग करते रह गये बचाने की कोशिश, Video

रामगढ़ :झारखंड केरामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर के पास भैरवी नदी में एक महिला तेज धार की चपेट में आ गयी और पानी इसे बहा ले गया. उसके साथ मौजूद लोगों ने उस महिला को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे. पानी की तेज धार के आगे किसी के नहीं चली. पिछले दिनों […]

विज्ञापन

रामगढ़ :झारखंड केरामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर के पास भैरवी नदी में एक महिला तेज धार की चपेट में आ गयी और पानी इसे बहा ले गया. उसके साथ मौजूद लोगों ने उस महिला को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे. पानी की तेज धार के आगे किसी के नहीं चली. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण नदी का बहाव बहुत तेज है. पानी इतना बढ़ गया कि पुल के ऊपर से बह रहा है.

इस नदी में आये बाढ़ के कारण लोगों को नदी पार करने में काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों को भी बारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई है. इससे पहले 4 लोग इसी नदी में बह गये थे. 11 कावड़ियों को नदी ने अपनी चपेट में ले लिया था जिसमें से 1 कावड़िये की मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola