बड़कागांव थाना का घेराव आज

Updated at : 04 Aug 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव थाना का घेराव आज

कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक में अगस्त के कार्यक्रम पर चर्चा रामगढ़ रामगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में तीन अगस्त को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अगस्त माह में […]

विज्ञापन
कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक में अगस्त के कार्यक्रम पर चर्चा रामगढ़
रामगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में तीन अगस्त को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अगस्त माह में कई कार्यक्रम तय किये गये हैं.
इन कार्यक्रमों को सभी प्रखंडों में सुनिश्चित करना है. इसमें नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम, जनमानस की समस्याओं की जानकारी लेकर उसके समाधान के लिए पहल करनी है. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कर पूंजीपतियों को आवंटन करने, एनटीपीसी मामले में कांग्रेस नेताओं व विधायकों पर झूठा मुकदमा कर सरकार फंसा रही है.
इसका विरोध किया जायेगा. इसे लेकर चार अगस्त को बड़कागांव थाना का घेराव किया जायेगा. कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सुबह 9.30 बजे सुभाष चौक से बड़कागांव के लिए प्रस्थान करेंगे. बैठक में शहजादा अनवर, शांतनु मिश्रा, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अरुण करमाली, नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष आदित्य सिंह, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली, गोला प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, मांडू प्रखंड अध्यक्ष भरत महतो, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, राधा महतो, गुरमीत सिंह, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रियाज अहमद, अजमल हुसैन, सुरेंद्र कुमार, सूरज प्रसाद, चमनलाल, चंद्रशेखर पटवा, शहजाद व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola